MP Board Class 10th, 12th Exam Date 2024
MP Board Time Table 2024: 2024 में लोकसभा चुनाव होने के कारण इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश में 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। कक्षा 10वी की बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होगी और 28 फरवरी को समाप्त हो जाएगी। वही कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी 2024 से शुरू होकर 5 मार्च 2024 तक समाप्त हो जाएगी दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा का समय मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 9:00 बजे से 12:00 बजे तक सुबह रखा गया है।
इस वर्ष नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है और 2024 में अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होना है। जिस कारण शिक्षकों की ड्यूटी रहेगी साथ ही स्कूल मैं पोलिंग बूथ भी बनाए जाएंगे। इस कारण से माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित समय से 1 महीने पहले ही कर दिया है।
सीएम लाडली बहना योजना: 10 अगस्त को आएगी तीसरी किश्त, रीवा में होगा भव्य कार्यक्रम
MP Board Class 10th Time Table 2024
दिनांक और दिन | विषय |
सोमवार 5 फरवरी | हिंदी |
बुधवार 7 फरवरी | उर्दू |
शुक्रवार 9 फरवरी | संस्कृत |
मंगलवार 13 फरवरी | गणित |
गुरुवार 15 फरवरी | मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, मूक बधिर तथा दृष्टिहीन छात्र के लिए प्रश्न-पत्र |
सोमवार 19 फरवरी | अंग्रेजी |
गुरुवार 22 फरवरी | विज्ञान |
सोमवार 26 फरवरी | सामाजिक विज्ञान |
बुधवार 28 फरवरी | एनएसक्यूएफ |
दिसंबर तक पूरा करना होगा सिलेबस
परीक्षा के निर्धारित कार्यक्रम से 1 महीने पहले होने के कारण लोक शिक्षण संचालनालय को तिमाही अदवार्षिक वा प्री बोर्ड परीक्षा की समय सारणी में परिवर्तन करना होगा। इसके साथ ही सिलेबस को दिसंबर माह तक किसी भी तरह पूरा करवाना होगा जिससे 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को रिवीजन के लिए पर्याप्त समय मिल सके गौरवतल है की दोनों परीक्षाओं में मिलाकर 1900000 से भी अधिक विद्यार्थी बैठेंगे।
MP Board Class 12th Time Table 2024
कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी 2024 से शुरू होकर 5 मार्च 2024 तक समाप्त हो जाएगी। इस बोर्ड परीक्षा का समय मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 9:00 बजे से 12:00 बजे तक सुबह रखा गया है।
तुरंत अपडेट पाने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े – यहाँ टच करे