Sunday, March 17, 2024
Homeसमाचारप्रधानमंत्री मोदी ने भारत आते ही की ये तीन बड़ी घोषणा

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत आते ही की ये तीन बड़ी घोषणा

चंद्रमा की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साथ चंद्रयान- 3 मिशन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को नए भारत की सुबह कहा है। अपनी विदेश यात्रा खत्म कर आज सुबह वह बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड सेंटर में वैज्ञानिकों को व्यक्तिगत रूप से बधाई देने के लिए पहुंचे।

यहां उन्होंने 3 घोषणाएं कीं। पहली 23 अगस्त को हर साल भारत नेशनल स्पेस डे मनाएगा। दूसरा- चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, वह जगह शिवशक्ति प्वाइंट कहलाएगा। तीसरी – चांद पर जिस जगह चंद्रयान-2 के पद चिन्ह हैं, उस पॉइंट का नाम तिरंगा होगा। पीएम मोदी ने कहा, मैं साउथ अफ्रीका में था, फिर ग्रीस के कार्यक्रम में चला गया, लेकिन मेरा मन पूरी तरह आपके साथ ही लगा हुआ था। मेरा मन कर रहा था आपको नमन करूं। लेकिन मैं भारत में भारत में आते ही जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता था। चांद पर ऐसे उतरा प्रज्ञानः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी देते इसरो चीफ एस. सोमनाथ ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments