Monday, March 18, 2024
Homeसमाचारइसरो 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे सौर मिशन आदित्य एल1 करेगा...

इसरो 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे सौर मिशन आदित्य एल1 करेगा लॉन्च

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो अब अपने अगले मिशन की तैयारियों में जुटा हुआ है। चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद अब भारत की कोशिश सूरज के करीब पहुंचने की है। इसरो 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे आदित्य एल 1 मिशन लॉन्च करने जा रहा है। इस मिशन की लॉन्चिंग लाइव देखने के लिए इसरो मंगलवार से रजिस्ट्रेशन विंडो खोलने जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए इसरो ने ट्वीट किया कि 29 अगस्त को दोपहर 12.00 बजे से यह विंडो खुल जाएगी और जो भी व्यक्ति इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनना चाहता है वो रजिस्ट्रेशन कर सकता है।

चंद्रयान- 3 के रोवर की राह में आया गड्ढा

चंद्रयान- 3 के रोवर प्रज्ञान ने चांद की सतह पर गड्ढा देखकर अपना रास्ता बदल लिया है। यह गड्ढा यानी क्रेटर 4 मीटर व्यास का है। यह गड्ढा रोवर के सामने करीब 3 मीटर की दूरी पर था। अब रोवर नए रास्ते पर चल रहा है। रोवर छोटे-मोटे गड्ढे तो पार कर सकता है. लेकिन बहुत बड़े नहीं। इसलिए उसे अपना रास्ता तब बदलना होगा, जब उसके सामने कोई बड़ा गड्ढा या बोल्डर होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments